Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दुनिया का नंबर-1 बनने की क्षमता रखता है भारतीय वाहन उद्योग: गडकरी

नेशनल डेस्क, श्रेयांश पराशर l

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि भारतीय वाहन उद्योग देश की अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है और इसमें दुनिया का नंबर-1 बनने की पूरी क्षमता मौजूद है। उन्होंने घरेलू वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन सियाम (SIAM) के वार्षिक अधिवेशन को संबोधित करते हुए बताया कि कुछ साल पहले भारत का वाहन उद्योग वैश्विक स्तर पर सातवें स्थान पर था, लेकिन अब जापान को पीछे छोड़ते हुए यह तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है।

गडकरी ने उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों से कहा कि यदि सभी कंपनियां मिलकर काम करें तो भारत दुनिया का सबसे बड़ा वाहन बाजार बन सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में वाहन उद्योग की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रदूषण को एक बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि भारत में 40% वायु प्रदूषण वाहनों से होता है। इसे कम करने के लिए सरकार जैव ईंधन, बीएस-7 मानक और इथेनॉल मिश्रण जैसे कदम उठा रही है।

गडकरी ने कहा कि सरकार 20% इथेनॉल मिश्रण से आगे बढ़ने की दिशा में विचार कर रही है। उन्होंने साफ किया कि इथेनॉल पेट्रोलियम आयात का विकल्प है, जिससे प्रदूषण घटता है और किसानों की आय में इजाफा होता है। इसके साथ ही उन्होंने वाहन परीक्षण केंद्रों की स्थापना और स्क्रैपिंग नीति को बढ़ावा देने पर जोर दिया। स्क्रैप पॉलिसी के जरिए पुराने वाहनों को हटाकर नए वाहनों की बिक्री बढ़ाने और जीएसटी छूट जैसी योजनाओं पर सरकार विचार कर रही है।

देश में हर साल 60 लाख टन स्क्रैप स्टील का आयात होता है, लेकिन नई स्क्रैप नीति के चलते घरेलू उत्पादन बढ़कर 3.76 लाख टन तक पहुंच गया है। गडकरी ने विश्वास जताया कि यदि उद्योग और सरकार साथ मिलकर काम करें तो भारत वाहन क्षेत्र में दुनिया का नंबर-1 बन सकता है।