Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दुबई समेत खाड़ी देशों के लिए 74 उड़ानें आज संचालित

विदेश डेस्क, नीतीश कुमार

नई दिल्ली, पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच एयर इंडिया समूह और इंडिगो गुरुवार को क्षेत्र के विभिन्न गंतव्यों के लिए कुल उड़ानों का संचालन करेंगे। एयर इंडिया और उसकी सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर 48 उड़ानें संचालित करेंगी, जबकि इंडिगो की ओर से 26 उड़ानों की योजना बनाई गई है।

इन उड़ानों में दुबई भी शामिल है, जहां उड़ान सेवाएं बंद रहने के बाद बुधवार शाम चार बजे हवाई अड्डे को दोबारा खोल दिया गया।

एयर इंडिया समूह के अनुसार, सऊदी अरब के जेद्दा से दिल्ली और मुंबई के लिए एक-एक नियमित उड़ान संचालित की जाएगी, जबकि रियाद से दिल्ली के लिए भी एक नियमित उड़ान उपलब्ध रहेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस जेद्दा से बेंगलुरु, हैदराबाद और कोझिकोड़ के लिए उड़ानें चलाएगी।

ओमान की राजधानी मस्कट से दिल्ली, कोझिकोड़ और मुंबई के लिए भी एक-एक उड़ान निर्धारित की गई है। इसके अलावा विशेष उड़ानों के तहत एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली से दुबई के लिए एक-एक उड़ान संचालित करेंगी।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से अबू धाबी से बेंगलुरु, दिल्ली, कोच्चि, कोझिकोड़ और मुंबई के लिए उड़ानों की योजना बनाई गई है। साथ ही रस-अल-खैमा के लिए दिल्ली, कोच्चि, कोझिकोड़, लखनऊ और तिरुवनंतपुरम से तथा शारजाह से मेंगलुरु और मुंबई के लिए विशेष उड़ानें संचालित की जाएंगी। रियाद से कोझिकोड़ के बीच भी एक उड़ान चलाई जाएगी।

इंडिगो ने आज के लिए कुल 26 उड़ानों का शेड्यूल तय किया है। इनमें दुबई से मुंबई के बीच एक उड़ान शामिल है। इसके अलावा अबू धाबी, मस्कट, जेद्दा और मदीना के लिए भी उड़ान सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

गौरतलब है कि ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जारी संघर्ष के चलते पश्चिम एशिया में हालात गंभीर बने हुए हैं, जिससे हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। कई देशों के हवाई क्षेत्र अभी भी बंद हैं, जबकि कुछ हवाई अड्डों पर सीमित उड़ानें ही संचालित की जा रही हैं।