Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

देवा गुप्ता के लिए मोतिहारी दंगल में उतरे तेजश्वी

लोकल डेस्क - आर्या कुमारी

मोतिहारी: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के तहत बुधवार को राजद नेता तेजस्वी यादव ने पूर्वी चंपारण जिले के मोतीहारी में जनसभा की। उन्होंने यहां महागठबंधन प्रत्याशी देवा गुप्ता के समर्थन में जनता से वोट की अपील की।

तेजस्वी यादव ने मंच से कहा, “भले ही मेरी उम्र कच्ची है, लेकिन मेरी जुबान पक्की है।” उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो युवाओं को रोजगार, किसानों को उचित दाम और गरीबों के लिए बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी। अपने संबोधन में तेजस्वी ने एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार आज भी बेरोज़गारी, महंगाई और पलायन की समस्या से जूझ रहा है, जबकि जनता को सिर्फ झूठे वादे सुनने को मिले हैं।

उन्होंने कहा कि राजद का लक्ष्य सिर्फ सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि “जनता का सम्मान और युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना” है। तेजस्वी ने अंत में लोगों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में मतदान कर देवा गुप्ता को विजयी बनाएं, ताकि “बदलाव की आवाज़ विधानसभा तक पहुँचे।”