Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

देशभर में 9 से 17 अगस्त तक चलेगा " हर घर तिरंगा " अभियान

नेशनल डेस्क , रानी कुमारी ।

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस 2026 और वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 9 से 17 अगस्त तक पूरे देश में बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत हर नागरिक से अपील की गई है कि वे अपने घर पर गर्व के साथ तिरंगा फहराएं।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 6 अगस्त को नई दिल्ली में अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज से भावनात्मक रूप से जोड़ना और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। इस वर्ष राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगीत दोनों को एक साथ मनाया जाएगा।

अभियान तीन चरणों में संचालित होगा। पहले चरण में जागरूकता और सजावट, दूसरे चरण में रैलियां व सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा तीसरे चरण में घर-घर तिरंगा फहराने पर जोर दिया जाएगा।

अभियान के दौरान देशभर में तिरंगा रैलियां, साइकिल-बाइक रैलियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, तिरंगा प्रदर्शनी, रंगोली प्रतियोगिताएं, सामूहिक वंदे मातरम् गायन और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने घर, दुकान, कार्यालय और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराएं तथा तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड करें।

इस वर्ष की विशेष पहल ‘सूर्यपथ तिरंगा’ है। इसके तहत विश्वभर में भारतीय दूतावासों और मिशनों में पूर्व से पश्चिम तक सूर्योदय के क्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। 14 अगस्त को देशभर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भी मनाया जाएगा।

सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों और नगर निकायों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अभियान को जनभागीदारी का रूप दें। संस्कृति मंत्रालय ने वंदे मातरम् के सही उच्चारण के लिए ऑनलाइन ट्यूटोरियल भी जारी किया है। इस अभियान के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।