Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद पटना में कांग्रेस का विजय मार्च, मुजफ्फरपुर में मशाल जुलूस

स्टेट डेस्क, श्वेता प्रिया।

पटना। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बिहार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। पटना स्थित सदाकत आश्रम से कांग्रेस ने विजय मार्च निकाला, जहां कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया, एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और पार्टी का झंडा लहराया। बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम भी कार्यक्रम में शामिल हुए और स्वयं ढोल बजाकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। 

कांग्रेस ने इस विजय मार्च को छात्रों और युवाओं के संघर्ष की जीत बताया। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह आंदोलन परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, छात्रों के अधिकारों और जवाबदेही की मांग को लेकर चलाया गया था। कांग्रेस ने कहा कि युवाओं के भविष्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग आगे भी जारी रहेगी। 

इस दौरान सदाकत आश्रम परिसर में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और पार्टी के झंडे के साथ विजय मार्च निकाला।

वहीं, मुजफ्फरपुर में कांग्रेस समर्थकों और छात्र नेताओं ने जिला स्कूल से जुब्बा सहनी पार्क तक मशाल जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कार्रवाई की मांग उठाई। 

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर देशभर में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कांग्रेस ने इसे छात्रों की जीत बताया है, जबकि भाजपा ने इस मुद्दे पर अलग रुख अपनाया है।