Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

धान की पैदावार आकलन हेतु दरौंदा में हुआ क्रॉप कटिंग प्रयोग

सीवान/दरौंदा: प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी हड़सर गांव में धान की पैदावार का सटीक आकलन करने के उद्देश्य से प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) की देखरेख में क्रॉप कटिंग प्रयोग किया गया।

इस दौरान किसान रामपुकार सिंह के दो कट्ठा खेत में प्रयोग किया गया, जिसमें हरा धान 22.200 किलोग्राम तथा सूखा धान 19.940 किलोग्राम की उपज दर्ज की गई। बीएओ ने बताया कि यह पहल प्रखंड में धान के औसत उत्पादन का सटीक मूल्यांकन करने और फसल बीमा योजना के तहत किसानों को मिलने वाले लाभ की गणना को अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से की गई है।

उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिए कि सभी क्रॉप कटिंग प्रयोग पूरी पारदर्शिता और वैज्ञानिक पद्धति से किए जाएं। इस मौके पर किसान सलाहकार पंकज कुमार, सांख्यिकी ऑपरेटर रुस्तम अंसारी समेत अन्य किसान उपस्थित रहे।