लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती |
सीवान/दरौंदा। छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच-531 पर धानाडीह मोड़ के समीप मंगलवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में भर्ती कराया गया।
चिकित्सक डॉ. अमर कुमार गुप्ता ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के दरिहरा कौनवा गांव निवासी मंगल सिंह के पुत्र भोला कुमार और ललन ठाकुर के पुत्र विवेक कुमार के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि दोनों युवक आंदर बाजार स्थित इंडसइंड बैंक से केवाईसी कराने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान धनाडीह मोड़ के समीप सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।







.jpg)