Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

धुरंधर The Revenge ने तोड़ा 113 साल का हिंदी सिनेमा का हर रिकॉर्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क ऋषि राज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Dhurandhar: The Revenge’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। फिल्म ने रिलीज के साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 145 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे यह साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो गई है।

फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और इसमें संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे बड़े सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। 19 मार्च 2026 को मल्टी-लैंग्वेज में रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज पैदा किया।

रिलीज से एक दिन पहले यानी 18 मार्च को फिल्म के पेड प्रीव्यू शो आयोजित किए गए थे, जिनसे ही फिल्म ने लगभग 43 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। इसके बाद पहले दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इस तरह कुल मिलाकर फिल्म का घरेलू कलेक्शन 145.55 करोड़ रुपये नेट और करीब 172.63 करोड़ रुपये ग्रॉस तक पहुंच गया है।

भाषा के आधार पर कलेक्शन की बात करें तो हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा 99.10 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं तेलुगु में 2.12 करोड़, तमिल में 1.16 करोड़, मलयालम में 0.09 करोड़ और कन्नड़ में 0.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया।

‘Dhurandhar: The Revenge’ एक हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म है, जो रहमान डकैत की मौत के बाद की कहानी को आगे बढ़ाती है। फिल्म में हमजा अली माजरी उर्फ जस्किरत सिंह रंगी (रणवीर सिंह) के किरदार को दिखाया गया है, जो एक अंडरकवर एजेंट के रूप में पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड और राजनीतिक गलियारों में अपनी पकड़ मजबूत करता है। कहानी में सत्ता, धोखे, बदलते रिश्ते और खतरनाक साजिशों के बीच उसके संघर्ष को दिखाया गया है।

फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह था, जो अब बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों में साफ नजर आ रहा है। शुरुआती ट्रेंड्स को देखते हुए माना जा रहा है कि यह फिल्म आने वाले दिनों में कई और बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है और 2026 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में अपनी जगह बना सकती है।