Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

धुरंधर रिवेंज का ट्रेलर रिलीज, रणवीर सिंह फिर एक्शन में

एंटरटेनमेंट डेस्क, ऋषि राज

मुंबई: सुपरहिट फिल्म धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बाद अब इसके सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। अभिनेता रणवीर सिंह एक बार फिर अपने दमदार और खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही लाखों लोगों ने इसे देख लिया और फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

गौरतलब है कि धुरंधर फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दुनिया भर में करीब 1354 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म की शानदार सफलता के बाद मेकर्स ने इसके दूसरे भाग धुरंधर: द रिवेंज की घोषणा की थी। अब इसका ट्रेलर सामने आते ही फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

करीब साढ़े तीन मिनट के इस ट्रेलर में एक्शन, सस्पेंस और बदले की कहानी की झलक दिखाई गई है। रणवीर सिंह का लुक इस बार पहले से भी ज्यादा खतरनाक और गुस्से से भरा नजर आ रहा है। ट्रेलर में उनके डायलॉग और एक्शन सीक्वेंस दर्शकों को काफी प्रभावित कर रहे हैं। खास बात यह है कि ट्रेलर में कहानी के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है, जिससे दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर रहस्य बना हुआ है।

फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जबकि इसे जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। रणवीर सिंह ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “अब बिगड़ने का वक्त आ गया है।” इस पोस्ट के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया।

पोस्टर में रणवीर सिंह लंबे बाल और दाढ़ी के साथ बेहद खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिससे साफ है कि इस बार कहानी में बदले और एक्शन का स्तर पहले से भी ज्यादा बड़ा होने वाला है।

फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स से यह साफ हो गया है कि दर्शक एक बार फिर रणवीर सिंह की इस दमदार एक्शन फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।