Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नए जेम्स बॉन्ड बने रॉबर्ट पैटिनसन, ट्रंप ने दी शुभकामनाएं और याद किया पुराना ट्वीट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अर्पिता कृष्णा।

हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन के नए जेम्स बॉन्ड बनने की खबर के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया भी चर्चा में है। ट्रंप ने पैटिनसन को इस नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने अभिनेत्री क्रिस्टन स्टीवर्ट के साथ पैटिनसन के पुराने रिश्ते को लेकर साल 2012 में किए गए अपने ट्वीट का भी जिक्र किया।

‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ के साथ ओवल ऑफिस में हुई बातचीत के दौरान ट्रंप से पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड बनने को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने अपने सहयोगी से अभिनेता के बारे में कुछ लेख मंगवाए। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या नया जेम्स बॉन्ड कंजर्वेटिव विचारधारा का है। लेख देखने के बाद ट्रंप ने पैटिनसन की तारीफ की और उन्हें इस भूमिका के लिए शुभकामनाएं दीं।

बातचीत के दौरान ट्रंप ने साल 2012 के अपने पुराने ट्वीट को भी याद किया। उस समय पैटिनसन और क्रिस्टन स्टीवर्ट फिल्म ‘ट्वाइलाइट’ में साथ काम करने के बाद एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। स्टीवर्ट का फिल्म निर्देशक रूपर्ट सैंडर्स के साथ नाम जुड़ने के बाद दोनों के रिश्ते में तनाव आ गया था। इसी दौरान ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट के जरिए पैटिनसन को स्टीवर्ट से रिश्ता खत्म करने की सलाह दी थी। ओवल ऑफिस में उन्होंने अपना पुराना ट्वीट पढ़ते हुए कहा कि यह काफी पुरानी बात है।

बता दें कि अमेजन MGM स्टूडियोज ने रॉबर्ट पैटिनसन को नए जेम्स बॉन्ड के रूप में घोषित किया है। वह इस प्रतिष्ठित किरदार को निभाने वाले सातवें अभिनेता होंगे। उनसे पहले सीन कॉनरी, जॉर्ज लेजेनबी, रोजर मूर, टिमोथी डाल्टन, पियर्स ब्रॉसनन और डेनियल क्रेग इस भूमिका में नजर आ चुके हैं। फिल्म का निर्देशन डेनिस विलेन्यूव करेंगे, जबकि इसकी पटकथा स्टीवन नाइट लिख रहे हैं।