Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नवनिर्मित काली माता मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को ले कलश यात्रा निकाली गई

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दरौदा. प्रखंड के बालबंगरा पंचायत के झंझवा गांव में गुरुवार दोपहर नवनिर्मित काली माता मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की गई. इस अवसर पर गाजे-बाजे के साथ एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया.

कलश यात्रा निकली इसमें सैकड़ों पुरुष और महिलाएं कलश लेकर सीवान पैगंबरपुर मुख्य मार्ग से होते हुए लगभग दो किलोमीटर की दूरी तय कर महुवारी बाजार शिव मंदिर के समीप गंडकी नदी पर पहुंची. जहां आचार्य रमेश कुमार दुबे और अन्य पंडितों ने विधि-विधान से सभी कलशों की पूजा-अर्चना करवाई और उनमें जल भरवाया. इसके बाद कलश यात्रा पुनः वापस नवनिर्मित काली माता मंदिर पहुंची. यात्रा में महिलाएं लाल-पीले वस्त्र पहनकर सिर पर कलश लिए क्रमबद्ध तरीके से चल रही थीं. ढोल-नगाड़े सहित अन्य वाद्य यंत्र बजाए जा रहे थे.

अनुष्ठान के मुख्य यजमान ललन प्रसाद मुख्य कलश लेकर आगे बढ़ रहे थे. इस दौरान "जय माँ काली", "जय श्रीराम", "जय बजरंगबली" और "जय माँ दुर्गे" के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा. कार्यक्रम में अवधेश प्रसाद अर्जुन प्रसाद शैलेंद्र सिंह राज मिश्रा श्री भगवान प्रसाद अर्जुन कुमार मुखिया चंद्रदेव राय एवं सरपंच रामजी उपाध्याय, मनीष कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे.