Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नवरात्रि से देश में GST सुधार का नया दौर शुरू होगा: PM मोदी

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार |

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नवरात्रि की शुरुआत के बाद देश में जीएसटी सुधार का नया दौर शुरू होगा, जिससे करोड़ों लोगों की बचत बढ़ेगी और वे अपनी पसंद की वस्तुएं आसानी से खरीद सकेंगे।

प्रधानमंत्री ने रविवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि कल से आम नागरिकों को फायदा होगा, जीएसटी दरों में कमी से व्यापार आसान होगा और विकास की इस गति में हर राज्य भागीदार बनेगा। उन्होंने बताया कि जीएसटी सुधार का मुख्य लाभ गरीब और मध्यम वर्ग को मिलेगा और यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

श्री मोदी ने कहा कि ये सुधार देश की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर किए गए हैं और ये व्यापार को सरल बनाने के साथ-साथ विकास की कहानी को तेज करेंगे। उन्होंने “नागरिक देवो भवः” के मंत्र के अनुरूप इन सुधारों को आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बताया।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि देश की उम्मीदें मध्यम, लघु और सूक्ष्म उद्योगों (SME) से जुड़ी हैं। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को खरीदने पर जोर देते हुए कहा कि अब 99 प्रतिशत वस्तुएं केवल 5 प्रतिशत जीएसटी में आएंगी, जिससे लोगों को पर्याप्त राहत मिलेगी।