Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नशे में गुरुओं का अपमान करने वाला पंजाब को नशामुक्त नहीं कर सकता: अमित शाह

स्टेट डेस्क, रानी कुमारी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को जालंधर में भाजपा की ‘नशामुक्त पंजाब यात्रा’ के समापन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पंजाब में नशे की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि जो व्यक्ति नशे में धुत होकर गुरुओं का अपमान करता है, वह पंजाब को चिट्टे के नशे से मुक्त नहीं कर सकता। उन्होंने पंजाब को नशामुक्त करने को लेकर भाजपा की प्रतिबद्धता भी दोहराई। 

नशे से प्रभावित परिवारों का किया जिक्र

अमित शाह ने कहा कि वह नशे की वजह से अपने बच्चों को खो चुके परिवारों से मिलकर आए हैं। उन्होंने एक मां का जिक्र करते हुए कहा कि उसने अपने दो युवा बेटों की तस्वीर दिखाकर नशे के कारोबार को बंद कराने की गुहार लगाई। शाह ने कहा कि ऐसे परिवारों का दर्द पूरे पंजाब के लिए चिंता का विषय है। 

आप और कांग्रेस पर भी साधा निशाना

गृह मंत्री ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जिन लोगों पर दिल्ली के शराब घोटाले में कार्रवाई हुई, वे पंजाब को नशामुक्त कैसे कर सकते हैं। शाह ने कहा कि भाजपा आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में ‘नशामुक्त पंजाब’ के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी। 

31 दिसंबर 2029 तक चिट्टामुक्त पंजाब का दावा

उन्होंने कहा कि यदि पंजाब में भाजपा की सरकार बनती है तो 31 दिसंबर 2029 तक राज्य को चिट्टे के कारोबार से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशीले पदार्थों की बिक्री और दूसरे राज्यों में उनकी आपूर्ति रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

4,000 किलोमीटर की यात्रा का जिक्र

‘नशामुक्त पंजाब यात्रा’ के तहत भाजपा ने पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचने का दावा किया। रिपोर्टों के अनुसार यात्रा ने करीब 4,000 किलोमीटर की दूरी तय की और जालंधर में इसका समापन हुआ। शाह ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को केवल राजनीतिक मुद्दे के तौर पर नहीं, बल्कि पंजाब के युवाओं और परिवारों से जुड़े सामाजिक मुद्दे के रूप में देखा जाना चाहिए।