Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नहर में पानी नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान: दरौंदा प्रखंड क्षेत्र के मिल्की, हड़सर, हाथोपुर, कोड़ारी कलां होते हुए कमसड़ा तक जाने वाली सिंचाई नहर में पानी नहीं रहने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। धान का बिचड़ा तैयार करने के लिए पानी की आवश्यकता है, लेकिन नहर सूखी रहने के कारण किसान निजी साधनों से सिंचाई करने को मजबूर हैं।

हड़सर और कोलुआ गांव सहित आसपास के क्षेत्रों के किसानों का कहना है कि समय पर नहर में पानी नहीं पहुंचा तो धान की रोपाई प्रभावित हो सकती है। नहर पर निर्भर सैकड़ों किसानों की बिचड़ा फसल सूखने के कगार पर है, जिससे उनकी लागत डूबने का खतरा मंडरा रहा है। किसानों ने कर्ज लेकर महंगे बीज और खाद खरीदे हैं।

किसान उपेंद्र कुमार साह ने बताया कि नहर में पानी नहीं रहने से फसल बचाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि जल्द पानी नहीं छोड़ा गया तो किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। किसानों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सिंचाई विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।