Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नालंदा: शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़, आठ श्रद्धालुओं की मौत

स्टेटडेस्क,श्रेयांश पराशर l

राजगीर। नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित शीतलाष्टमी मंदिर में मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पूजा-अर्चना के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच अचानक भगदड़ हो गई। इस दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना मधड़ा गांव स्थित मंदिर परिसर में हुई, जहां सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा करने के लिए पहुंचे थे। भीड़ अधिक होने के कारण अचानक धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिसने कुछ ही देर में भगदड़ का रूप ले लिया। हादसे में जान गंवाने वालों में सभी महिलाएं शामिल हैं, जिससे इलाके में शोक का माहौल है।

प्रशासन ने बताया कि मृतकों में से पांच की पहचान देवती देवी, रेखा देवी, मालो देवी, चिता देवी और कांती देवी के रूप में की गई है, जबकि अन्य तीन की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने की बात कही है। स्थानीय लोगों ने भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।