Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नितिन नबीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

नेशनल डेस्क, श्रेयांश पराशर l 

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह इस पद पर जेपी नड्डा की जगह लेंगे। बीजेपी की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। पार्टी नेतृत्व के इस फैसले को राष्ट्रीय राजनीति में नई रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

बीजेपी संसदीय बोर्ड ने नितिन नबीन के संगठनात्मक अनुभव, मजबूत जमीनी पकड़ और प्रशासनिक क्षमता को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, आने वाले समय में संगठन को और मजबूत करने, राज्यों के साथ बेहतर समन्वय तथा आगामी चुनावी तैयारियों में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी।

नितिन नबीन बिहार की राजनीति का जाना-पहचाना नाम हैं। वह पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से लगातार चार बार विधायक चुने जा चुके हैं। वर्तमान में वह बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। उनके कार्यकाल में बिहार में सड़क निर्माण परियोजनाओं को गति मिली और शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कई योजनाएं आगे बढ़ीं।

नितिन नबीन ने अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए संगठन और सरकार—दोनों स्तरों पर सक्रिय भूमिका निभाई है। युवा राजनीति से शुरुआत कर कैबिनेट मंत्री और अब बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तक का उनका सफर उन्हें पार्टी के प्रभावशाली नेताओं की कतार में खड़ा करता है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नितिन नबीन की नियुक्ति से बिहार बीजेपी को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी और पार्टी संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होगी। साथ ही, यह फैसला आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखकर लिया गया एक अहम कदम माना जा रहा है।