Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नीतीश कुमार से मिले विजय प्रसाद वर्मा, संगठन मजबूत करने पर हुई चर्चा

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दारौंदा: जनता दल (यू) की राजनीति सलाहकार समिति के सदस्य विजय प्रसाद वर्मा ने रविवार को पटना स्थित 7, सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पार्टी संगठन और सरकार के स्तर पर विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान विजय प्रसाद वर्मा ने क्षेत्र की जनसमस्याओं और कार्यकर्ताओं से जुड़े विभिन्न विषयों को राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखा। इस पर नीतीश कुमार ने सभी बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि क्षेत्र स्तर पर जो भी समस्याएं होंगी, उनका समाधान कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही कार्यकर्ताओं एवं आम जनता की समस्याओं के त्वरित निदान पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही।

बैठक में जदयू संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने पर भी जोर दिया गया।

मुलाकात के बाद विजय प्रसाद वर्मा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व का स्पष्ट निर्देश है कि कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं और सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं।