Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

'नीले ड्रम’ की धमकी से दहशत, पत्नी के खिलाफ पति पहुंचा थाने

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

प्रयागराज: मोबाइल पर चैटिंग से रोकने पर पत्नी की कथित धमकी से घबराकर एक युवक थाने पहुंच गया। पति का आरोप है कि पत्नी ने उसे “नीले ड्रम और ग्राइंडर वाली घटना” की याद दिलाते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित युवक बंधवा ताहिरपुर इलाके का रहने वाला है। उसकी शादी वर्ष 2005 में गोरखपुर की रहने वाली युवती से हुई थी। शुरुआती वर्षों में पारिवारिक विवाद बढ़ने के कारण वह पत्नी और बेटे के साथ अल्लापुर में किराये के मकान में रहने लगा। बाद में वर्ष 2019 में उसने झूंसी क्षेत्र में जमीन लेकर अपना मकान बनवाया।

कुछ समय तक सब सामान्य रहा, लेकिन आरोप है कि पत्नी घंटों मोबाइल पर चैटिंग करने लगी। पति के मना करने पर दोनों के बीच विवाद बढ़ता चला गया। चार दिन पहले पत्नी थाने पहुंची और पति पर आरोप लगाए, जिससे मामला और बिगड़ गया।

पति का कहना है कि तीन दिन पहले पत्नी नकदी, जेवर और जरूरी सामान लेकर मायके जाने लगी। जब उसने रोकने की कोशिश की तो पत्नी ने कथित तौर पर धमकी दी कि ज्यादा टोका तो उसका भी “नीले ड्रम वाली घटना” जैसा हाल कर देगी। इस धमकी से डरे पति ने थाने में तहरीर दी।

झूंसी थानाध्यक्ष महेश मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।