लोकल डेस्क, अश्विनी कुमार।
रक्सौल / बीरगंज
प्राकृतिक आपदा से प्रभावित नागरिकों के राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग पहुंचाने के उद्देश्य से मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट, वीरगंज ने प्रधानमंत्री दैवी प्रकोप राहत कोष में 1 लाख 11 हजार रुपये का सहयोग किया है।
ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल चाचन ने ट्रस्ट की ओर से 1 लाख 11 हजार रुपये का चेक प्रधानमंत्री दैवी प्रकोप राहत कोष के खाते में जमा कराया है।
ट्रस्ट के महासचिव नरेन्द्र साह के अनुसार उक्त सहयोग राशि आज कोष के खाते में जमा की गई। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण विभिन्न क्षेत्रों में समस्याओं का सामना कर रहे नागरिकों के राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग पहुंचे, इसी उद्देश्य से ट्रस्ट की ओर से यह राशि प्रदान की गई है।
आपदा के समय प्रभावित नागरिकों की तत्काल जरूरतों को पूरा करने तथा राहत, बचाव एवं पुनर्वास कार्यों के लिए विभिन्न संघ-संस्थाओं और व्यक्तियों की ओर से सहयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट ने भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत यह सहयोग किया है।
महासचिव साह ने कहा कि आपदा के समय पीड़ित नागरिकों की सहायता करना सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आगामी दिनों में भी आवश्यकता के अनुसार मानवीय एवं सामाजिक कार्यों में ट्रस्ट की ओर से सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।







