Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नेपाल के लायंस डिस्ट्रिक्ट 325 S की कार्यकारणी का गठन

विदेश डेस्क, ऋषि राज।

बीरगंज: नेपाल के लायंस अन्तर्राष्ट्रीय डिस्ट्रिक्ट 325 S अंतर्गत क्षेत्र बीरगंज -कलैया - जितपुर सिमरा - अमलेखगंज सहित का क्षेत्र 3 के लिये सत्र 26-27 के नव निर्वाचित जिलापाल एम जे एफ लायन राम बिहारी पाण्डे ने डिस्ट्रिक्ट पदाधिकारियों को मनोनयन के पश्चात् उनको नियुक्ति पत्र एक समारोह में प्रदान किया।

समारोह मे पांच दशक पूर्व से लायनवाद में निरंतर समर्पित वरिष्ठ पूर्व जिलापाल डॉ आर पी खेतान,पूर्व मल्टीप्ल कॉन्सिल चेयरमैन डॉ रमेश अग्रवाल, पूर्व जिलापाल आर के सिंधी, नव नियुक्त कैबिनेट सचिब बासु तिमिलसीना, नव नियुक्त कैबिनेट कोषाध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता, नव क्षेत्रीय प्रमुख सुनील गुप्ता, रीज़न चेयरपर्सन डॉ लक्ष्मी थापा , डॉ मनोज उपाध्याय, बिमल जैन, भानुभक्त अधिकारी, डी एम लिम्बु , मेहर यादव, जोन चेयरपर्सन नरोत्तम पाण्डे, सुरेश रूंगटा, पिंकी शाह, मीणा टिबरेवाल , रवि बरनवाल,  डॉ नीरज सिंह, सुशीला शाह, अमरकांत झा , सूर्यजीत सिंह, उमेश गुप्ता, बिनोद खंडेलवाल, नारायणी देवी रायमाझी, कैबिनेट पदाधिकारीगन प्रकाश बाहेती, विजय कुशवाहा, आसमा सिंह यादव, उमेश शर्मा, चंद्रशेखर पटेल , सलमा खातून, रितिका जायसवाल, अशोक बेरीवाल, उमेश शाह कानू, संजीता प्याखुरेल, सोनी अग्रवाल, बिजय गुप्ता,संदीप केडिया, पियूष दारुका, श्याम गुप्ता, राकेश साह, मनीष सिसका, रवि सर्राफ, तथा अन्य सभी  नव नियुक्त कैबिनेट पदाधिकारी, लायन्स, लियो की उपस्तिथि रही।

सभी को बधाई देते हुए इलेक्टेड जिलापाल लायन  पाण्डेय ने नए सहयोगी हाथों को जोड़ लायन्स संख्या अभिबृद्धि, मानवीय सेवा , सहित अन्य भावी सामाजिक
कार्यक्रम संपादन का आह्वान किया। कार्यकाल 1 जुलाई से प्रारम्भ हो कर 30 जुन 2027 तक रहेगा 
साथ ही जुलाई में हांगकांग में होने वाले लायन्स का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सहभागिता हेतु सबों को जानकारी दी गयी।  आजीवन सदस्य लायन राधेश्याम खेतान ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी लायन बिमल सर्राफ, सचिव मोहम्मद निजामुद्दीन एवं कोषाध्यक्ष लायन अमित कुमार   के साथ जोनल चेयरपर्सन लायन शंभु प्रसाद चौरसिया एवं सभी क्लब सदस्यों ने भी नव नियुक्त डिस्ट्रिक्ट कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं एवं विश्वास व्यक्त किया कि भारत नेपाल के सम्बन्धों को लायनवाद के माध्यम से एक नई ऊंचाई प्रदान करेंगे।