Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नेपाल बाढ़ में 939 मौतें, 4 हजार से ज्यादा लापता; एक घर से 24 शव मिले

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार।

काठमांडू। नेपाल में आई भीषण बाढ़ को कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन तबाही का असर अभी भी दिखाई दे रहा है। मलबे के बीच लोगों की तलाश का अभियान लगातार जारी है। करीब 4 हजार लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

एक ही घर के मलबे से 24 शव बरामद

रेस्क्यू एजेंसियों के मुताबिक, अब तक करीब 939 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। इसी बीच मंगलवार को नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान दिल दहला देने वाला मामला सामने आया।

नेपाल की एक न्यूज वेबसाइट के अनुसार, नुवाकोट जिले के भोटेकोशी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के बिदुर नगर पालिका-10 (वेत्रवंती) में एक ही घर के मलबे से 24 शव बरामद किए गए हैं।

नुवाकोट के एसपी बिपिन रेग्मी ने बताया कि बरामद शवों में 13 महिलाएं, 11 पुरुष और एक बच्चा शामिल हैं।

शवों की पहचान नहीं हो सकी

फिलहाल बरामद शवों की पहचान नहीं हो पाई है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए काठमांडू के त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग अस्पताल भेज दिया गया है।

भारत में गंडक नदी से 23 अज्ञात शव मिले

नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ का असर भारतीय सीमा में भी दिखाई दे रहा है। भारत की सीमा में बहने वाली गंडक नदी से 23 अज्ञात शव बरामद किए गए हैं।

भारतीय प्रशासन अब इन शवों को नेपाल की संबंधित एजेंसियों को सौंपने की प्रक्रिया में जुटा है।