Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नेपाल रेडक्रॉस सोसाइटी का 64वां स्थापना दिवस वीरगंज में मना

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना।

रक्सौल / बीरगंज: नेपाल रेडक्रॉस सोसाइटी के 64वें स्थापना दिवस के अवसर पर नेपाल रेडक्रॉस सोसाइटी पर्सा शाखा की ओर से शुक्रवार को वीरगंज स्थित शाखा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर स्थापना दिवस मनाया गया।

मानवता, सेवा और परोपकार की भावना को आत्मसात करते हुए स्थापित रेडक्रॉस के स्थापना दिवस के अवसर पर संस्था के संस्थापक जाँ हेनरी ड्यूनाँ के योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण, दीप प्रज्वलन तथा संस्थापक जाँ हेनरी ड्यूनाँ के चित्र पर माल्यार्पण कर स्थापना दिवस मनाया गया।

नेपाल रेडक्रॉस सोसाइटी वीरगंज शाखा के सभापति बृजकिशोर पटेल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शाखा के कार्यकारिणी सदस्य दिनानाथ रौनियार, रेशमकोठी उपशाखा की ओर से अभिलाष गुप्ता, हरिन्द्र प्रसाद, काशी प्रसाद, जयनारायण चौधरी, रामाकान्त पटेल, पूर्णवासी राउत, मिन्टु सिंह, प्रदीप गुप्ता, लक्ष्मीनारायण राउत, मीना क्षेत्री तथा कार्यालय प्रमुख वीरसमशेर कुर्मी सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने रेडक्रॉस के संस्थापक जाँ हेनरी ड्यूनाँ के चित्र पर फूलमाला एवं अबीर अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया। साथ ही, आपदा, स्वास्थ्य संकट तथा मानवीय कठिनाइयों के समय रेडक्रॉस द्वारा किए जा रहे मानवीय कार्यों की चर्चा करते हुए संस्था की भूमिका को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में बताया गया कि रेडक्रॉस मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक सेवा, एकता और सार्वभौमिकता जैसे मूल सिद्धांतों पर आधारित होकर मानवीय सेवा में सक्रिय है। पर्सा शाखा भी स्थानीय स्तर पर आपदा प्रबंधन, रक्तसंचार, स्वास्थ्य सेवा, बचाव तथा राहत सहित विभिन्न मानवीय कार्यों में निरंतर योगदान दे रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित रेडक्रॉसकर्मियों एवं पदाधिकारियों ने आगामी दिनों में भी आपदा एवं संकट में फंसे नागरिकों की सहायता को प्राथमिकता देते हुए मानव सेवा के कार्यों में और सक्रियता के साथ जुटने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

स्थापना दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस की मानवीय सेवा एवं परोपकार की मूल भावना को और मजबूत बनाने तथा समाज में स्वयंसेवा एवं मानवीय सहयोग की भावना विकसित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।