Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स: शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर, रानी मुखर्जी बेस्ट एक्ट्रेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, वेरोनिका राय |

भारत के प्रतिष्ठित 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा आज दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में की गई। ये पुरस्कार वर्ष 2023 में रिलीज हुई फिल्मों को ध्यान में रखते हुए दिए गए हैं। इस बार का अवॉर्ड समारोह कई मायनों में ऐतिहासिक रहा, खासतौर पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के लिए, जिन्हें उनके करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड मिला है।

शाहरुख को यह सम्मान 'जवान' फिल्म में उनके दमदार अभिनय के लिए दिया गया, वहीं विक्रांत मैसी को ‘12वीं फेल’ में उनके प्रेरणादायक प्रदर्शन के लिए संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से नवाजा गया। रानी मुखर्जी को 'मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया।

साल 2023 में हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं की कई शानदार फिल्में सामने आईं — पठान, एनिमल, 12वीं फेल, ओएमजी 2, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, द केरल स्टोरी, और कटहल जैसी फिल्में दर्शकों के साथ-साथ आलोचकों की भी पसंद रहीं।

71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2025 के सभी विजेताओं की पूर्ण लिस्ट:

मुख्य श्रेणियों में विजेता:

बेस्ट एक्टर (संयुक्त रूप से):

  •    शाहरुख खान – जवान
  •   विक्रांत मैसी – 12वीं फेल

बेस्ट एक्ट्रेस :

  • रानी मुखर्जी – मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे

बेस्ट हिंदी फिल्म :

  • कटहल - ए जैकफ्रूट मिस्ट्री

बेस्ट फीचर फिल्म :

  • 12वीं फेल 

बेस्ट डायरेक्शन :

  • सुदीप्तो सेन – द केरल स्टोरी

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी :

  • द केरल स्टोरी

बेस्ट कोरियोग्राफी :

  • रॉकी और रानी की प्रेम कहानी – गाना: ढिंढोरा बाजे रे

बेस्ट पॉपुलर फिल्म :

  • रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

बेस्ट मेकअप और कॉस्ट्यूम डिजाइनर :

  • सैम बहादुर

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर:

  • शिल्पा राव – छलिया (जवान)

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर :

  • प्रेमिस्थुन्ना – बेबी (तेलुगु)

बेस्ट साउंड डिजाइन :

  • एनिमल (हिंदी)

स्पेशल मेंशन (री-रिकॉर्डिंग मिक्सर) :

  • एम. आर. राधाकृष्णन – एनिमल

क्षेत्रीय भाषाओं में सर्वश्रेष्ठ फिल्में :

  • तेलुगु फिल्म : भगवंत केसरी
  • गुजराती फिल्म : वश
  • तमिल फिल्म : पार्किंग
  • कन्नड़ फिल्म : द रे ऑफ होप

तकनीकी और विशेष पुरस्कार:

  • बेस्ट एक्शन डायरेक्शन: हनु-मान (तेलुगु)
  • बेस्ट लिरिक्स: बलगम (The Group) – तेलुगु
  • बेस्ट फिल्म क्रिटिक: उत्पल दत्ता (असम)

नॉन-फीचर कैटेगरी में विजेता:

बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म:

  • नेकल: क्रॉनिकल ऑफ द पेडी मैन (मलयालम)
  • द सी एंड सेवन विलेजेस (उड़िया)

बेस्ट स्क्रिप्ट:

  • सनफ्लावर्स वर द फर्स्ट वन्स टू नो (कन्नड़)
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (फर्स्ट फिल्म): हिंदी
  • बेस्ट एडिटिंग (Movie Focus): इंग्लिश
  • बेस्ट डॉक्यूमेंट्री:

गॉड, वल्चर एंड ह्यूमन

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की शुरुआत 1954 में हुई थी। हालांकि, एक्टर्स और टेक्निशियन्स को मिलने वाले पुरस्कार 1967 से शुरू हुए। पहली बार नरगिस को ‘रात और दिन’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस और उत्तम कुमार को ‘एंटोनी फिरिंगी’ और ‘चिड़ियाखाना’ के लिए बेस्ट एक्टर का सम्मान मिला था।


इस बार की सबसे बड़ी हाइलाइट्स:

  • शाहरुख खान को पहली बार मिला नेशनल अवॉर्ड, उनके लंबे करियर में ये सबसे बड़ा सम्मान है।
  • ‘12वीं फेल’ ने बेस्ट फीचर फिल्म और बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतकर बड़ी कामयाबी हासिल की।
  • 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को पॉपुलर अपील और तकनीकी श्रेणियों में सराहा गया।

यह समारोह न केवल कलाकारों को सम्मानित करता है, बल्कि भारतीय सिनेमा की विविधता और गहराई को भी सलाम करता है।