Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नेहरू - जिन्ना ने पहले ही कर ली थी पीएम बनने की डील: राधामोहन सिंह

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार |

राधा मोहन सिंह का आरोप: ‘नेहरू और जिन्ना ने पहले ही प्रधानमंत्री बनने की डील कर ली थी’

मोतिहारी : श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्वी चंपारण से सांसद राधा मोहन सिंह ने नेहरू और जिन्ना पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “अगर श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं होते, तो आज आधा पंजाब और पूरा बंगाल पाकिस्तान में होता।” उनका आरोप था कि देश का बंटवारा महज सत्ता की लालसा का परिणाम था।

नेहरू-जिन्ना ने पहले ही किया था समझौता:
राधा मोहन सिंह ने अपने भाषण में दावा किया कि आजादी से पहले ही नेहरू और जिन्ना के बीच यह तय हो गया था कि नेहरू भारत और जिन्ना पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनेंगे। उनके अनुसार, “इन दोनों नेताओं के लिए आजादी से ज्यादा महत्वपूर्ण खुद प्रधानमंत्री बनना था।”

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान से बचा देश का नक्शा:
मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राधा मोहन सिंह ने कहा, “अगर उनका बलिदान न होता, तो भारत का वर्तमान भूगोल भी न बचता। कश्मीर को भारत में बनाए रखने के लिए उन्होंने अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए।”

चुनावी माहौल में कांग्रेस पर तीखा हमला:
विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा नेताओं के बयानों का तीखापन बढ़ गया है। राधा मोहन सिंह का यह बयान ऐसे समय में आया है जब राहुल गांधी के सैनिटरी पैड मामले पर राजनीतिक बहस जारी है। भाजपा कांग्रेस को हर मोर्चे पर घेरने की कोशिश में लगी है।

देश की आजादी में कई महापुरुषों का योगदान;
राधा मोहन सिंह ने यह भी कहा कि भारत की स्वतंत्रता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे अनेक महापुरुषों का अमूल्य योगदान रहा है। लेकिन कुछ नेताओं ने सत्ता की चाह में देश का विभाजन करवा दिया। उन्होंने कहा, “हमें इतिहास के असली नायकों को याद रखना चाहिए, न कि किसी एक परिवार को ही।”