Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद, सरकार ने हटाने के दिए निर्देश

एंटरटेनमेंटडेस्क,श्रेयांश पराशर l

नई दिल्ली: अभिनेत्री नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माए गए गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अब यह मामला सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तक पहुंच गया है, जिसके बाद सरकार ने इस गाने को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटाने के निर्देश दिए हैं।

यह गाना कन्नड़ पैन इंडिया फिल्म केडी: द डेविल का हिस्सा है, जिसे लेकर ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने कड़ी आपत्ति जताई है। एसोसिएशन का आरोप है कि गाने में अश्लीलता और डबल मीनिंग कंटेंट को बढ़ावा दिया गया है, जो खासकर कम उम्र के दर्शकों के लिए हानिकारक है।

AICWA ने इस मामले में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की थी। संगठन ने गाने को ‘गंभीर जन चिंता’ का विषय बताते हुए इसे भारतीय सिनेमा के मानकों के खिलाफ बताया है।

एसोसिएशन का कहना है कि इस तरह के गाने केवल विवाद और सुर्खियां बटोरने के उद्देश्य से बनाए जा रहे हैं, जो समाज पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। शिकायत के बाद सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए।

फिल्म ‘केडी: द डेविल’ में ध्रुव सरजा मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी, रमेश अरविंद, वी रविचंद्रन, रेशमा नानाइया और जिस्सू सेनगुप्ता भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन प्रेम ने किया है और इसे केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है।

फिलहाल, गाने को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है और आने वाले दिनों में इस पर और सख्त कदम उठाए जाने की संभावना जताई जा रही है।