Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

प. बंगाल एवं अन्य राज्यों में हुई भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी मनाई

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दारौंदा पश्चिम बंगाल विधान सभा एवं असम सहित अन्य राज्यों के चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद सोमवार को दरौंदा भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया.

इस जीत की खुशी में मिठाइयां भी बांटी गईं और लोगों ने एक दूसरे को जीत की बधाई दी. भाजपा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह सहित जिला मंत्री उमाशंकर सिंह, जिला महामंत्री हरेंद्र कुशवाहा,मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह एवं अरुण भारती ने इस जीत को लेकर मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया. उन्होंने कहा कि यह भाजपा की जीत नहीं है यह हर उस कार्यकर्ताओं की जीत है जिसने जोड़ तोड़ मेहनत की थी.

उन्होंने इस जीत का श्रेय केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की मेहनत को देते हुए कहा कि यह परिणाम सही मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के समर्पित भाव से किए गए मेहनत का परिणाम है. भाजपा कार्यकर्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष बृजनंदन सिंह, विवेक सिंह, डब्लू सिंह, संतोष ठाकुर, संतोष सिंह,भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष बेबी देवी,मनीष सिंह, राजेश सिंह, बच्चा सिंह, दिव्यांशु मिश्रा, सुधांशु सिंह, उपेंद्र सिंह छोटेलाल साह, पप्पू पासवान, नानकिशोर प्रसाद, जितेंद्र पासी, प्रमिला देवी,सुशीला कुंवर, राजन सिंह ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी मनाई।