Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पंचायत विकास योजना को लेकर दारौंदा में कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण आयोजित

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान : दारौंदा  प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को पंचायत विकास योजना को लेकर एक बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कुमार कार्तिकेय ने की। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के कर्मियों को पंचायत विकास योजनाओं के निर्माण, ऑनलाइन प्रबंधन तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी गई।

बैठक में प्रशिक्षण कार्यक्रम में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत सभी आवश्यक सूचनाओं को संबंधित पोर्टल पर समयबद्ध तरीके से अपलोड करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के बेहतर संचालन और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।

प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कुमार कार्तिकेय ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पंचायत विकास योजना विषय पर एक दिवसीय गैर-आवासीय कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मियों को योजनाओं के निर्माण, क्रियान्वयन और डिजिटल प्रबंधन संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान करना है।

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी शिम्पी कुमारी, अंचलाधिकारी वेद प्रकाश नारायण, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सौरभ सुमन, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामवीर सिंह यादव, पंचायत सचिव श्रीराम प्रसाद यादव, जितेंद्र कुमार, प्रफुल्ल कुमार कर्ण, विकास कुमार, मुकेश कुमार सहित विभिन्न पंचायतों के मुखिया, उपमुखिया, लेखापाल-सह-आईटी सहायक, पंचायत कार्यपालक सहायक, डाटा इंट्री ऑपरेटर तथा प्रखंड स्तरीय विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुखिया निरंजन सिंह, मंसूर अंसारी, रामकृष्ण सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशिक्षण में भाग लिया।