Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पंचायत सचिवों की वापसी से कार्यों में आएगी तेजी

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान : दरौंदा करीब डेढ़ माह बाद पंचायत सचिवों के कार्य पर लौटने से पंचायत स्तर पर रुके जनसेवा कार्यों के फिर से पटरी पर आने की उम्मीद बढ़ गई है। पंचायत सचिवों की हड़ताल के कारण जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने, पेंशन आवेदनों के निष्पादन तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो गए थे, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

हड़ताल के दौरान पंचायत कार्यालयों में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के बड़ी संख्या में आवेदन लंबित हो गए थे। वहीं वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन योजनाओं से संबंधित मामलों का भी निपटारा नहीं हो पा रहा था। आवश्यक दस्तावेजों के लिए लोगों को बार-बार पंचायत कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता था, लेकिन सचिवों की अनुपस्थिति के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता था।

अब पंचायत सचिवों की वापसी के साथ ही लंबित आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। इससे हजारों ग्रामीणों को राहत मिलेगी। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, नल-जल योजना समेत अन्य विकास योजनाओं से जुड़े कागजी कार्यों और भुगतान प्रक्रियाओं में भी तेजी आने की उम्मीद है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी सिम्पी कुमारी ने बताया कि पंचायत सचिवों की हड़ताल के कारण पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित हो गए थे। अब उनके कार्य पर लौटने से लंबित कार्यों का निष्पादन तेजी से किया जाएगा और विकास योजनाओं को गति मिलेगी।

वहीं पंचायत जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र तथा विभिन्न पेंशन योजनाओं से जुड़े लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा, ताकि आम लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके। उन्होंने विश्वास जताया कि पंचायत स्तर पर रुकी योजनाएं अब फिर से रफ्तार पकड़ेंगी और लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा।