Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पंजाब में ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, ग्रेनेड-पिस्तौल समेत हथियार बरामद

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार

पंजाब में ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, ग्रेनेड-पिस्तौल समेत हथियार बरामद

चंडीगढ़/अमृतसर, पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने एक बड़े काउंटर-टेरर ऑपरेशन में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े सीमा-पार आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) की अमृतसर और मोहाली इकाइयों ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चार हैंड ग्रेनेड, दो विदेशी निर्मित पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर काम कर रहा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसका संबंध चंडीगढ़ में हाल ही में हुए ग्रेनेड हमले से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल से भी पाया गया है।

इस संबंध में अमृतसर स्थित एसएसओसी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की जांच में जुटी हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि मॉड्यूल के व्यापक नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संगठित अपराध और आतंकी गतिविधियों में शामिल तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और सार्वजनिक सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।