Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पटना एयरपोर्ट को मोदी की सौगात: मिलेगा नया टर्मिनल, 75 उड़ानों की सुविधा और मल्टी लेवल पार्किंग

रिपोर्ट: वेरोनिका राय

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई को पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अत्याधुनिक नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की आधुनिक सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।

नए टर्मिनल भवन के शुरू होते ही पटना एयरपोर्ट पर उड़ानों की संख्या 34 से बढ़कर 75 हो जाएगी। वहीं, यात्री क्षमता भी सालाना 25 लाख से बढ़कर करीब 1 करोड़ हो जाएगी।

750 वाहनों के लिए मल्टी लेवल पार्किंग
फिलहाल एयरपोर्ट पर पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं है, लेकिन अब यहां 750 वाहनों की क्षमता वाली मल्टी लेवल पार्किंग तैयार कर ली गई है, जिसका लोकार्पण भी प्रधानमंत्री द्वारा 29 मई को ही किया जाएगा। पार्किंग से टर्मिनल तक यात्रियों की सुविधा के लिए 150 मीटर लंबा ट्रैवलेटर (चलती पैदल पट्टी) लगाया गया है।

प्रवेश-निकास के लिए अलग द्वार, रैंप की सुविधा
एयरपोर्ट पर प्रवेश के लिए दो और निकास के लिए एक द्वार बनाया गया है। चितकोहरा और नेहरू पथ से शेखपुरा मोड़ होते हुए पहुंचने के लिए अलग-अलग मार्ग तय किए गए हैं। यात्रियों को टर्मिनल के पहले तल तक ले जाने के लिए अप रैंप और बाहर निकलने के लिए डाउन रैंप की सुविधा दी गई है। वाहन चालक यात्रियों को उतारकर आसानी से पार्किंग की ओर बढ़ सकेंगे।

12 बोर्डिंग-एक्सिट गेट, 15 लिफ्ट और 4 एस्केलेटर
नए टर्मिनल में प्रस्थान के लिए आठ और आगमन के लिए चार गेट बनाए गए हैं। कुल 15 लिफ्ट और चार चलंत सीढ़ियों (एस्केलेटर) की व्यवस्था की गई है। ग्राउंड फ्लोर पर चार एग्जिट गेट से यात्री बाहर निकलेंगे, जबकि पहले तल से आठ बोर्डिंग गेट से विमान में चढ़ सकेंगे।

बदल जाएगा बोर्डिंग का तरीका
अभी तक यात्रियों को विमान तक बस से ले जाया जाता था, लेकिन अब सीधे पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज (PBB) के जरिए विमान तक पहुंचा जाएगा। फिलहाल एक PBB बनकर तैयार है और चार अन्य ब्रिज टर्मिनल के चालू होने के बाद बनाए जाएंगे।

पटना एयरपोर्ट का यह नया टर्मिनल बिहार को एयर कनेक्टिविटी के लिहाज से एक नई ऊंचाई देगा और यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगा।