Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पटना एयरपोर्ट पर साथ दिखे अखिलेश यादव और केशव मौर्य

नेशनल डेस्क - आर्या कुमारी

राजनीति में अक्सर एक-दूसरे के विरोधी माने जाने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर साथ नजर आए। दोनों नेताओं को साथ चलते, मुस्कुराते और बातचीत करते देख लोगों की नजरें ठहर गईं।

बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच मंगलवार को यह दिलचस्प नज़ारा चर्चा में आ गया। अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य एयरपोर्ट पर एक-दूसरे का हाथ थामे हंसते हुए दिखाई दिए। सोशल मीडिया और मंचों पर अक्सर आमने-सामने रहने वाले दोनों नेताओं के बीच इस बार का माहौल बेहद सौहार्दपूर्ण रहा। एयरपोर्ट पर उनकी मुस्कुराती बातचीत की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

यूजर्स इस मुलाकात पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ ने इसे राजनीतिक शिष्टाचार बताया, तो कुछ ने कहा—“राजनीति में कोई स्थायी दुश्मनी नहीं होती।” हालांकि यह मुलाकात संयोगवश और औपचारिक मानी जा रही है, लेकिन इस सौहार्द ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

गौरतलब है कि अखिलेश यादव इन दिनों बिहार में महागठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं , जबकि केशव प्रसाद मौर्य एनडीए उम्मीदवारों के लिए चुनावी मुहिम में सक्रिय हैं। पटना एयरपोर्ट पर दोनों की यह मुलाकात अब राजनीति में दोस्ताना पलों की मिसाल बन चुकी है।