Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पटना: कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओें में भिड़ंत

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार |

कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओें में भिड़ंतः कांग्रेस कार्यालय का गेट तोड़कर घुसे बीजेपी कार्यकर्ता, कहा “मां का अपमान बर्दाश्त नहीं”

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मंच से प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां को गाली देने के मामले ने गर्मजोशी पकड़ ली। शुक्रवार को बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, और बीच में लाठी-डंडे तथा ईंट-पत्थर चले।

इस घटना के विरोध में बीजेपी के मंत्री नितिन नवीन और दीघा विधायक संजीव चौरसिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कुर्जी अस्पताल से कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम तक मार्च निकाला। मार्च के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

पटना में कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम पहुंचकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू की और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मौके पर आए वीडियो में दिखा कि बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस ऑफिस का गेट तोड़कर अंदर घुस गए।

फिर दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय और सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत करने का प्रयास कर रही है।

वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं और बीजेपी का कहना है कि प्रधानमंत्री का अपमान किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं होगा।