Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पटना की बारिश अब नहीं बनेगी आफत? तैयार है बड़ा ड्रेनेज प्लान

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

- कैचमेंट योजना से बारिश के पानी का तुरंत होगा जलनिकासी काम अंतिम चरण में
- नौ हिस्सों में हो रहा काम पांच हिस्सों में लगभग बनकर तैयार कैचमेंट 
-    956:59 करोड़ की राशि खर्च कर योजना को मानसून से पहले करना पूरा
-    2022 में प्रोजेक्ट का काम किया गया शुरू

पटना। राजधानी के इस बार शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों को बारिश के मौसम में जलजमाव से छुटकारा मिलेगा। इसके लिए बीते चार सालों से कैचमेंट प्रोजेक्ट को पूरा कर रही बुडको की टीम ने अपना काम लगभग पूरा कर लिया है। बुडको के अधिकारियों ने बताया कि 956:59 करोड़ की लागत से शहर के नगर निगम समेत नगर परिषद इलाकों में कैचमेंट का निर्माण किया जा रहा है। जो शहर के 183 किलोमीटर इलाके में किया जा रहा है। ताकि जून-जुलाई के महीने में बारिश के दस्तक देते ही जलजमाव की स्थिति उत्पन्न नहीं हो सकें। उन्होंने यह भी बताया कि शहर के नौ इलाकों में इसका निर्माण कार्य तेजी से किया रहा है। जिसमें पांच इलाकों में यह काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। पटना नगर निगम के साथ-साथ इस योजना का फायदा दानापुर और फुलवारीशरीफ में भी इसके निर्माण का लाभ लोगों को मिलेगा। 

290 छोटे-बड़े नालों को जोड़ने से जलनिकासी में सुविधा

वहीं उन्होंने कैचमेंट प्रोजेक्ट के बारे में अधिक जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रोजेक्ट को शहर के 2290 छोटे-बड़े नालों से जोड़ा जायेगा। ताकि इसका लाभ शहर के लगभग सभी गलियों व रास्ते को मिल सकें। बता दें कि इस प्रोजेक्ट का निर्माण बुडको की तरफ से साल 2022 में शुरू किया गया था। जो इस साल मानसून से पहले खत्म करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान में इसका काम अंतिम चरण में है जो शीघ्र ही पूरा कर दिया जायेगा।