Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पटना: जमीन विवाद में युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार |

पटना में जमीन विवाद में युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, बदमाशों की बाइक बरामद...

पटना में एक बार फिर अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान आदित्य कुमार के रूप में हुई है। सोमवार सुबह आदित्य अपने घर के पास खड़े थे, तभी बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और उनके सिर में गोली मार दी।

गोली लगते ही आदित्य जमीन पर गिर पड़े। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। लोगों की भीड़ देख बदमाश बाइक छोड़कर भाग गए। परिजन आदित्य को अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। यह घटना पटना के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के सदावह गांव में हुई।

मृतक के पिता विजय सिंह ने बताया कि 10 कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने गांव के नीतीश कुमार और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

विजय सिंह के मुताबिक, आदित्य रविवार को ही पटना से घर लौटा था। सोमवार सुबह नीतीश अपने साथियों के साथ पहुंचा और मारपीट के बाद सिर में गोली मार दी।

पश्चिमी पटना के सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि युवक की हत्या जमीनी विवाद में हुई है। मृतक की पहचान आदित्य कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई। पुलिस ने अपराधियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद की गई है।