Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पटना: पुलिस पर महिलाओं का हमला, ईंट-पत्थर चले

लोकल डेस्क, श्रेयांश पराशर |

पटना के दीदारगंज इलाके में पुलिस पर एक बार फिर हमला हुआ है। एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर महिलाओं ने ईंट-पत्थर बरसाए और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य फरार हो गए।

बिहार में पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के कसारा गांव का है। पुलिस को एक पुराने मामले में कई आरोपियों को पकड़ने के लिए गांव में छापेमारी करनी पड़ी। जानकारी के मुताबिक, एसआई कृष्णा राय के नेतृत्व में पुलिस टीम जब आरोपियों के घर पहुंची तो महिलाओं ने अचानक हमला बोल दिया। पुलिस टीम पर छत से ईंट-पत्थर फेंके गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी सोहन मोहन, मुरारी, दिनेश, घनश्याम, नीलू, और सुदामा को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही थी। जैसे ही पुलिस टीम पहुंची, घर की महिलाओं ने छत से हमला कर दिया। हमले और हंगामे का फायदा उठाकर अधिकतर आरोपी मौके से भाग निकले। हालांकि, पुलिस ने भागते हुए सोहन सिंह नामक एक आरोपी को दबोच लिया।

हमले में पुलिस वाहन को नुकसान हुआ है, और सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।