Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पटना में अपहरण कांड का खुलासा, डॉक्टर सुरक्षित बरामद

स्टेट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

पटना l राजधानी में डॉक्टर के अपहरण के मामले में पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए महज़ 24 घंटे के भीतर पीड़ित को सुरक्षित बरामद कर लिया और फिरौती मांगने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अपहृत चिकित्सक डॉ. सर्वेश कुमार तिवारी बताए जा रहे हैं, जो राजीव नगर क्षेत्र के निवासी हैं और नर्सिंग व पैरा मेडिकल शिक्षा संस्थान से जुड़े हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, अज्ञात अपराधियों ने डॉ. तिवारी का अपहरण कर उनके परिजनों से 70 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। घटना की सूचना मिलते ही पटना पुलिस हरकत में आई और त्वरित जांच शुरू की गई। नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई, जिसमें फुलवारीशरीफ-02 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और जानीपुर थाना पुलिस को शामिल किया गया।

पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक तरीकों का सहारा लेते हुए मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग, कॉल डिटेल विश्लेषण और स्थानीय इनपुट जुटाए। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर टीम ने समस्तीपुर जिले के वारिसनगर क्षेत्र में छापेमारी की। ग्राम मखदुमपुर स्थित एक ठिकाने पर दबिश देकर डॉक्टर को सुरक्षित छुड़ा लिया गया। बताया गया कि अपहरण के बाद उन्हें वहीं छिपाकर रखा गया था।

पूरी कार्रवाई 24 घंटे के भीतर पूरी कर ली गई, जिसे पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि घटना में शामिल अन्य लोगों और साजिश के पहलुओं का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।