Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पटना से दिल्ली जा रहा इंडिगो विमान पक्षी से टकराया

नेशनल डेस्क, श्रेयांश पराशर |

पटना से दिल्ली जा रहा इंडिगो विमान पक्षी से टकराया, तकनीकी खराबी के चलते वापस लौटा, सभी 175 यात्री सुरक्षित 

पटना एयरपोर्ट से दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान को उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद इंजन में तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा। विमान को सुरक्षित रूप से पटना एयरपोर्ट पर उतार लिया गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं।
बुधवार सुबह पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट (संख्या: 6E-5009) में उस समय हड़कंप मच गया जब उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद विमान एक पक्षी से टकरा गया। यह विमान 175 यात्रियों को लेकर सुबह 8:42 बजे पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था।

पक्षी से टकराने के तुरंत बाद पायलट को इंजन में कंपन महसूस हुआ। एप्रोच कंट्रोल यूनिट को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद पायलट ने पटना लौटने की अनुमति मांगी। फ्लाइट को सुबह 9:03 बजे पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतार लिया गया।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि रनवे की जांच के दौरान वहां एक मृत पक्षी पाया गया। इसके आधार पर पक्षी से टकराने की पुष्टि की गई। विमान में तकनीकी खराबी की सूचना मिलते ही सुरक्षा प्रक्रिया के तहत सभी यात्रियों को उतारा गया। विमान में सवार क्रू सदस्य और सभी 175 यात्री सुरक्षित हैं।

पटना एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा है कि इस उड़ान का निरीक्षण किया जाएगा और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

इस घटना ने एक बार फिर विमानन सुरक्षा में बर्ड हिट जैसी घटनाओं की गंभीरता को उजागर किया है, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे।