Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार, अवैध संबंध में तलवार से की निर्मम हत्या

गोपालगंज, श्रेयांश पराशर |

गोपलगंज जिले के कठहरीबारी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना की जांच में जुट गई है।


गोपलगंज जिले के बरोली थाना क्षेत्र के कठहरीबारी गांव में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। 35 वर्षीय रामू पटेल की उसकी पत्नी किरण देवी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए किरण और उसके प्रेमी विकेश कुमार ने मिलकर योजना बनाई।

रात को जब रामू ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ सोते देखा और विरोध किया, तो दोनों ने मिलकर तलवार से उसका गला रेत दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सदर एसडीपीओ टू राजेश कुमार ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त तलवार पूर्वी चंपारण के अरेराज से खरीदी गई थी। पुलिस ने घटनास्थल से तलवार बरामद कर ली है। जांच में पाया गया कि किरण देवी और विकेश कुमार (मृतक का चचेरे देवर) के बीच अवैध संबंध थे।

घटना के महज छह घंटे के अंदर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, मृतक धूप पटेल 21 तारीख को ही काम से पंजाब से लौटकर घर आया था।

इस वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों के अनुसार, किरण और विकेश के रिश्ते को लेकर पहले भी चर्चाएं थीं, लेकिन किसी ने इतनी भयावह घटना की कल्पना नहीं की थी। पुलिस अब आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।