Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पति समेत चार पर हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज

लोकल डेस्क, राजीव कुमार भारती।

सिवान। दारौंदा थाना क्षेत्र की एक महिला के बयान पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मामला थाना कांड संख्या 306/2026 से संबंधित है। इसकी जांच पुलिस अवर निरीक्षक निपल कुमारी को सौंपी गई है।

प्राथमिकी के अनुसार, थाना क्षेत्र के महखा गांव निवासी माली देवी (35) ने आरोप लगाया है कि 7 जुलाई 2026 की सुबह करीब 5:10 बजे वह घर में अकेली थीं। इसी दौरान उनके पति मनोज महतो, धनेन्द्र महतो, मिथुन महतो और तारा देवी जबरन घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने मिलकर पहले दुपट्टे से उनका गला घोंटकर हत्या का प्रयास किया। विरोध करने और किसी तरह बच निकलने पर आरोपितों ने लोहे की रॉड से उनके सिर, हाथ, पैर तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

महिला ने आरोप लगाया है कि उनके पति ने लोहे की रॉड से बाएं पैर पर कई वार किए, जिससे उनका पैर तीन स्थानों से टूट गया। घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। शोर सुनकर एक राहगीर ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले सभी आरोपित मौके से फरार हो गए।

पीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि पति पहले से ही उनके साथ मारपीट और प्रताड़ना करता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पति की यह तीसरी शादी है और विवाह के बाद से लगातार शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न किया जाता रहा है। घायल महिला का पहले सदर अस्पताल, सिवान में इलाज कराया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए उन्हें रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर पति समेत चार लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।