Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पत्नी के नागिन बनने का डर, मेराज ने DM से लगाई गुहार

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी |

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक फिल्मी मामला सामने आया है. एक व्यक्ति का कहना है कि उसकी पत्नी रात में नागिन बन जाती है, फुफकारती है और उसे डंसने के लिए दौड़ती है| सीतापुर के ज़िला मजिस्ट्रेट के पास एक अजीब शिकायत लेकर व्यक्ति पहुंचा. उसका कहना है कि उसकी पत्नी “नागिन” में बदल जाती है, जिससे वह डर के कारण रात में सो नहीं पाता. उसे डर है कि कहीं पत्नी उसे डंस न ले.

दरअसल, महमूदाबाद तहसील के लोधासा गांव के रहने वाले मेराज ने 4 अक्टूबर को आयोजित ‘समाधान दिवस’ में ज़िला मजिस्ट्रेट अभिषेक आनंद को अपनी परेशानी बताई. मेराज ने कहा कि उसकी पत्नी नसीमुन मानसिक रूप से अस्थिर है और रात में नागिन बनकर फुफकारती है व उसे डराती है.

पुलिस ने शुरू की जांच

मेराज का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, इसलिए उसने ज़िला प्रशासन से मदद मांगी. शिकायत सुनकर अधिकारी हैरान रह गए. ज़िला मजिस्ट्रेट ने पुलिस को जांच और उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “हमें शिकायत मिली है कि व्यक्ति की पत्नी रात में नागिन बन जाती है और फुफकारती है. मामले की जांच की जा रही है.”