Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पब्लिक फिटनेस सेंटर के नौवें स्थापना दिवस पर पुश-अप्स प्रतियोगिता

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

वीरगंज: पब्लिक फिटनेस सेंटर वीरगंज के नौवें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित द्वितीय पुश-अप्स प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। वीरगंज के लिंक रोड पर आयोजित प्रतियोगिता में सुमित पटेल प्रथम, धीरज साह द्वितीय तथा बर्मा यादव तृतीय स्थान पर रहे।

विजेताओं को क्रमशः 5 हजार, 3 हजार और 2 हजार रुपये नगद सहित प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि सखुवा प्रसौनी गाउँपालिका के अध्यक्ष जसवंत यादव ने कहा कि जहां संघ और प्रदेश सरकार नहीं पहुंच पाती, वहां स्थानीय सरकार को सेवा और सहयोग पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए शारीरिक व्यायाम आवश्यक है तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को सहयोग देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में जिला ट्राफिक प्रहरी कार्यालय पर्सा के प्रमुख प्रहरी निरीक्षक युवराज कटुवाल, खिलाड़ी वेश आलम, सुजीत यादव, अफताब आलम, खालिद हुसैन तथा अभिभावक मणिन्द्रलाल श्रेष्ठ सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

प्रतियोगिता के साथ-साथ वार्षिक उत्सव के अवसर पर क्लब में निरंतर योगदान और सहभागिता निभाने वाले विशाल यादव, सुमित पटेल, संध्या चौधरी, कृष्ण साह, मणिन्द्रलाल श्रेष्ठ और देवेन्द्र यादव को सम्मानित किया गया।

पब्लिक फिटनेस सेंटर वीरगंज के संचालक, खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक करण यादव की पुत्री आहाना यादव ने वार्षिकोत्सव का केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करण यादव ने की, जबकि संचालन शिवनाथ यादव ने किया।