Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पर्सा प्रशासन में सेवाग्रहियों की परेशानी कम करने पर सांसदों का ध्यान

लोकल डेस्क, आकाश अस्थाना।

‘एकल खिड़की प्रणाली’ लागू करने की तैयारी : अभिलाष गुप्ता

रक्सौल / बीरगंज जिला प्रशासन कार्यालय पर्सा में सेवाग्रहियों को हो रही परेशानियों और प्रशासनिक बाधाओं को दूर करने के लिए नव निर्वाचित सांसदों ने सक्रिय रुचि दिखाई है। पर्सा–1 के सांसद हरि पन्त और पर्सा–2 के सांसद सुशील साह कानु संयुक्त रूप से कार्यालय पहुंचकर निरीक्षण करते हुए सेवा प्रवाह की विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान सांसदों ने सेवा लेने आए आम नागरिकों से सीधे संवाद किया। सेवाग्रहियों ने शिकायत की कि एक ही फाइल पर ‘टोक’ लगाने और स्वीकृति के लिए कई कमरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, छोटे-छोटे कामों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है तथा प्रशासनिक प्रक्रिया अत्यंत जटिल और दोषपूर्ण  है। इसके बाद सांसदों ने प्रमुख जिला अधिकारी भोला दाहाल से मुलाकात कर सेवा सुधार के उपायों पर चर्चा की। इस दौरान प्रजिअ दाहाल ने सेवा को तकनीक-मैत्री और सरल बनाने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए कार्यालय के कामकाज को चुस्त बनाने और बिचौलिया मुक्त सेवा सुनिश्चित करने हेतु ‘एकल खिड़की प्रणाली’ लागू करने की योजना प्रस्तुत की।
सांसद पन्त और साह ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में जनता को परेशानी होना लोकतंत्र का उपहास है। उन्होंने सेवा को सहज, तेज और सम्मानजनक बनाने पर जोर दिया तथा विश्वास व्यक्त किया कि शुरू किए गए सुधार प्रयासों से जन अपेक्षाएँ पूरी होंगी और समय की बचत भी होगी।