Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पवन सिंह धमकी मामले में लॉरेंस गैंग ने किया इनकार

एंटरटेनमेंट डेस्क, वेरॉनिका राय |

मुंबई| भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह को जान से मारने की धमकी के मामले में अब एक चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। जिस लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिलने का दावा किया गया था, उसी गैंग की ओर से अब इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर गैंगस्टर हैरी बॉक्सर का एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह साफ शब्दों में पवन सिंह को धमकी देने से इनकार करता सुनाई दे रहा है।

वायरल ऑडियो में खुद को गैंगस्टर हैरी बॉक्सर बताने वाला शख्स कहता है कि न तो पवन सिंह को कोई फोन किया गया और न ही किसी तरह की धमकी दी गई। इतना ही नहीं, ऑडियो में यह दावा भी किया गया है कि गैंग पवन सिंह को जानता तक नहीं। हैरी बॉक्सर ने यह तक कहा कि पवन सिंह यह पूरा मामला पब्लिसिटी और पुलिस सुरक्षा हासिल करने के लिए खड़ा कर रहे हैं।

ऑडियो क्लिप में गैंगस्टर ने गैंग के काम करने के तरीके का जिक्र करते हुए कहा, “हम जब भी कुछ करते हैं तो खुलकर करते हैं और उसकी जिम्मेदारी लेते हैं। छुपकर धमकी देना हमारा तरीका नहीं है।”

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पवन सिंह ने आरोप लगाया था कि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इस शिकायत के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था और मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की गई थी।

अब हैरी बॉक्सर के इस वायरल ऑडियो के सामने आने के बाद पुलिस की जांच एक नए एंगल में बढ़ गई है। पुलिस यह भी पड़ताल कर रही है कि क्या वाकई पवन सिंह को धमकी मिली थी या फिर मामला किसी और वजह से सामने आया है।

फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम ने मनोरंजन जगत से लेकर सुरक्षा एजेंसियों तक हलचल पैदा कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।