Ad Image
Ad Image
दिल्ली शराब घोटाला: केजरीवाल, सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपित बरी || कनाडा PM मार्क कार्नी चार दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगे भारत || पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान, एयर स्ट्राइक जारी || मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया की 22 उड़ानें रद्द

नेशनल डेस्क, ऋषि राज

नई दिल्ली, पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच एयर इंडिया ने अमेरिका और यूरोप के लिए अपनी 22 अतिरिक्त उड़ानों को रद्द करने की घोषणा की है। टाटा समूह की इस विमान सेवा कंपनी ने रविवार को बताया कि क्षेत्रीय हालात और परिचालन कारणों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

एयरलाइन के अनुसार, दिल्ली से बर्मिंघम, एम्स्टर्डम, ज्यूरिख, मिलान, वियना और कोपेनहेगन जाने वाली एक-एक उड़ान रद्द रहेगी। इसके अलावा दिल्ली से लंदन हीथ्रो की दो उड़ानें और फ्रैंकफर्ट की एक उड़ान भी निरस्त की गई हैं। मुंबई से लंदन हीथ्रो जाने वाली एक उड़ान भी रद्द कर दी गई है। इन मार्गों पर वापसी की उड़ानें भी प्रभावित रहेंगी।

कंपनी ने पहले ही शनिवार को कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रद्द होने की जानकारी दी थी। इनमें दिल्ली और मुंबई से लंदन, न्यूयॉर्क (जेएफके), नेवार्क और शिकागो जाने वाली चुनिंदा उड़ानें शामिल थीं। अमृतसर से लंदन गैटविक जाने वाली सेवा पर भी असर पड़ा है।

एयर इंडिया ने प्रभावित यात्रियों को पूर्ण धनवापसी (रिफंड) या बिना अतिरिक्त शुल्क के यात्रा पुनर्निर्धारण की सुविधा देने की बात कही है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरलाइन की वेबसाइट या ग्राहक सेवा केंद्र से अपनी उड़ान की स्थिति की पुष्टि कर लें।

विशेषज्ञों का मानना है कि क्षेत्रीय अस्थिरता और हवाई मार्गों में बदलाव के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रभाव पड़ा है। हालात सामान्य होने पर सेवाएं बहाल की जा सकती हैं।