Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पाक 55 पर ढेर, 68 गेंद पहले भारत ने मारा मैदान; एशिया कप में जीत की हैट्रिक

स्पोर्ट्स डेस्क, शिवेश कुमार शौर्य।

दुबई : भारत-पाकिस्तान मुकाबले में जिस रोमांच की उम्मीद थी, दुबई में भारतीय महिला टीम ने उसे एकतरफा मुकाबले में बदल दिया। श्री चरणी और प्रेमा रावत की घातक फिरकी के सामने पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 55 रन पर ढेर हो गई। जवाब में भारत ने 56 रन का लक्ष्य महज 8.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने छक्का लगाकर मुकाबले को खत्म किया और टीम इंडिया ने 68 गेंद शेष रहते 7 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की।

भारतीय स्पिनरों के आगे पाकिस्तान की बल्लेबाजी बेबस

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत शुरुआती कुछ ओवरों में ठीक रही। मुनीबा अली और शवाल जुल्फिकार ने पहले विकेट के लिए 27 रन जोड़े, लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने ऐसा शिकंजा कसा कि पाकिस्तान की पारी संभल ही नहीं सकी।

27 रन से आगे बढ़ते ही पाकिस्तान के विकेट लगातार गिरने लगे। श्री चरणी और प्रेमा रावत की फिरकी ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को रन बनाने का कोई मौका नहीं दिया। नतीजा यह रहा कि पाकिस्तान की पूरी टीम 18.1 ओवर में सिर्फ 55 रन पर सिमट गई। यह पाकिस्तान महिला टीम का टी20 इंटरनेशनल में अब तक का सबसे कम स्कोर है।

पाकिस्तान की ओर से शवाल जुल्फिकार ने 14 और मुनीबा अली ने 13 रन बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज 10 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका।

चरणी-रावत की फिरकी ने मचाई तबाही

भारत की गेंदबाजी की अगुवाई युवा स्पिनर श्री चरणी ने की। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उनके साथ प्रेमा रावत ने भी 4 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट झटके।

वहीं दीप्ति शर्मा ने अपनी कसी हुई गेंदबाजी से पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखा और 3.1 ओवर में सिर्फ 5 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। भारतीय स्पिन तिकड़ी के सामने पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। शानदार गेंदबाजी के लिए श्री चरणी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

56 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को भी लगे झटके

छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत आक्रामक अंदाज में की। शफाली वर्मा ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर भारत के इरादे साफ कर दिए। लेकिन पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने जल्दी-जल्दी तीन विकेट लेकर भारत को थोड़ी परेशानी में डाल दिया।

फातिमा ने शफाली वर्मा, प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना को पवेलियन भेजा। भारत का स्कोर एक समय 29 रन पर 3 विकेट था।

हरमनप्रीत ने छक्का लगाकर किया पाकिस्तान का खेल खत्म

तीन विकेट गिरने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने मोर्चा संभाला। दोनों ने बिना कोई जोखिम लिए भारत को लक्ष्य के करीब पहुंचाया।

हरमनप्रीत ने 18 गेंदों पर नाबाद 18 रन बनाए, जबकि दीप्ति शर्मा 12 रन बनाकर नाबाद रहीं। आखिरी में हरमनप्रीत ने छक्का लगाकर भारत की जीत पर मुहर लगा दी। भारत ने 8.4 ओवर में 57/3 का स्कोर बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

एशिया कप में भारत की जीत की हैट्रिक

पाकिस्तान पर इस बड़ी जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने एशिया कप में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। भारत ने ग्रुप स्टेज में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए टूर्नामेंट में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।

मैच का स्कोर

  • पाकिस्तान: 55 रन, 18.1 ओवर
  • भारत: 57/3, 8.4 ओवर