Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पाकिस्तान ने सलमान खान को 'आतंकवादी' घोषित किया !

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार द्वारा 'आतंकवादी' घोषित किए जाने का दावा हो रहा है। बताया जा रहा है कि सलमान खान द्वारा बलूचिस्तान को अलग देश बताने के बाद पाकिस्तान में यह कार्रवाई की गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान की सरकार ने सलमान खान को आतंकवाद-रोधी अधिनियम (1997) की चौथी अनुसूची में शामिल किया है। इस सूची में ऐसे व्यक्तियों के नाम दर्ज होते हैं जिन पर आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने का शक होता है।

कथित तौर पर बलूचिस्तान सरकार के गृह विभाग ने 16 अक्टूबर 2025 को एक अधिसूचना जारी की थी, जिसमें सलमान खान का नाम निगरानी सूची में शामिल किया गया। वायरल अधिसूचना में यह भी दावा किया गया है कि सलमान खान ‘आजाद बलूचिस्तान’ के समर्थक हैं। हालांकि अब तक किसी प्रमुख पाकिस्तानी मीडिया संगठन या सरकारी स्रोत ने इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सलमान खान के एक पुराने बयान का हवाला देते हुए कहा जा रहा है कि, उन्होंने कहा था;“अगर आप तमिल, तेलुगु या मलयाली फिल्म बनाते हैं तो वह सैकड़ों करोड़ रुपये कमाती है, क्योंकि यहां अलग-अलग देशों के लोग रहते हैं - बलूचिस्तान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान के लोग सब यहां काम कर रहे हैं।”

  • डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पोस्ट और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। "डी मीडिया जंक्शन" इस दावे की पुष्टि नहीं करता है।