Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पाकिस्तानी मौलवी का बाल विवाह पर विवादित बयान, सोशल मीडिया पर घिरे

विदेश डेस्क, आर्या कुमारी।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के इस्लामिक उपदेशक मुफ्ती तारिक मसूद अपने बाल विवाह को लेकर दिए गए विवादित बयान के कारण आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बाल विवाह का बचाव करते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं कि अगर किसी व्यक्ति को 16 साल की दुल्हन नहीं मिलती है तो वह 8 साल की दो लड़कियों या 4-4 साल की चार लड़कियों से शादी कर सकता है। इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके विचारों पर कड़ी आपत्ति जताई है।

पाकिस्तान के प्रभावशाली देवबंदी मौलवियों में शामिल तारिक मसूद पहले भी बाल विवाह के मुद्दे पर कई विवादित बयान दे चुके हैं। इस बार सामने आए वीडियो में उन्होंने कम उम्र की लड़कियों से शादी करने को लेकर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की। हालांकि, उनके इस कथित मजाक को लोगों ने गंभीरता से लेते हुए इसकी आलोचना शुरू कर दी। वीडियो के कमेंट सेक्शन में बड़ी संख्या में यूजर्स ने उनके बयान को गैरजिम्मेदाराना बताते हुए सवाल उठाए।

सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इस तरह की टिप्पणियां बाल विवाह जैसे गंभीर मुद्दे को सामान्य और मामूली बताने की कोशिश करती हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि ऐसे बयान नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और उनके यौनिक चित्रण को सामान्य बनाने का माहौल तैयार कर सकते हैं। वहीं, मौलवी के समर्थकों ने उनके बयान का बचाव करते हुए इसे गलत तरीके से समझे जाने वाला मजाक बताया और आलोचनाओं को निराधार करार दिया।

तारिक मसूद लंबे समय से बाल विवाह से संबंधित न्यूनतम कानूनी उम्र निर्धारित करने वाले कानूनों का विरोध करते रहे हैं। उनका तर्क है कि इस्लाम में विवाह के लिए 18 वर्ष की उम्र को कोई सार्वभौमिक न्यूनतम सीमा निर्धारित नहीं किया गया है। उनका कहना है कि किसी लड़की की शादी किस उम्र में होनी चाहिए, इसका निर्णय उसके माता-पिता या अभिभावकों को अपनी इच्छा और समझ के अनुसार करना चाहिए।

लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर अपने उपदेशों में मौलवी बार-बार यह बात भी उठाते रहे हैं कि विवाह के लिए लड़की की तैयारी का आकलन केवल उसकी उम्र के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए। इसके बजाय उनके मुताबिक लड़की के शारीरिक विकास और परिपक्वता को अधिक महत्व दिया जाना चाहिए। वह अपने भाषणों में 9 और 10 साल की लड़कियों की शादी तथा विवाह के लिए उनकी कथित शारीरिक उपयुक्तता जैसे संवेदनशील विषयों पर भी चर्चा कर चुके हैं।

इन बयानों के सामने आने के बाद बाल विवाह को लेकर पाकिस्तान में धार्मिक उपदेशकों की भूमिका और उनके विचारों पर एक बार फिर बहस शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि नाबालिगों से जुड़े इतने गंभीर विषय पर इस तरह की टिप्पणियां कैसे की जा सकती हैं। वहीं, मौलवी के समर्थक इसे उनके बयान का गलत अर्थ निकाले जाने का मामला बता रहे हैं।