Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पायलट: PM की मां के बारे में गलत बोलने वाला कांग्रेसी नहीं

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी |

पायलट: पीएम की मां के बारे में गलत बोलने वाला कांग्रेसी नहीं, दो साल में सरकार का कोई काम नहीं...

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने स्पष्ट कहा है कि प्रधानमंत्री की माताजी के लिए गलत शब्दों का उपयोग करने वाले व्यक्ति का कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है। माता-पिता सभी के लिए सम्मानजनक हैं और सबकी एक ही सोच है। पायलट ने बताया कि हमारी पार्टी ऐसे किसी भी गलत शब्द की निंदा करती है। जिसने भी ये गलत शब्द कहे हैं, उसका हमसे कोई रिश्ता नहीं है। विधायक दल की मीटिंग के बाद उन्होंने पत्रकारों से यह बात कही।

पायलट ने कहा- यदि किसी के मंच से कोई गलत बात कहता है तो उसकी सजा होनी चाहिए, पर इसकी राजनीति नहीं करनी चाहिए। हमारी पार्टी में अच्छे संस्कार, धैर्य और अनुशासन जरूरी है। बेरोजगारी की बात हो , उन्होंने कहा- प्रगति के विषयों पर चर्चा होनी चाहिए। नीतीश कुमार कई वर्षों से बिहार के सीएम हैं और मिली-जुली सरकार चला रहे हैं, उन्हें जवाब देना चाहिए। बेरोजगारी पर चर्चा हो, अमेरिकी टैरिफ पर बात हो।

दो साल में कुछ नहीं किया

पायलट ने कहा- चाहे केंद्र की मोदी सरकार हो या प्रदेश की भजनलाल सरकार, इनका तरीका यही है कि ये मुद्दों की बात नहीं करते। आज प्रदेश में बाढ़ की स्थिति है, लोगों का जीवन परेशान है, किसानों का बड़ा नुकसान हुआ है और अन्य कई समस्याएं हैं जिन पर हम अच्छी चर्चा चाहते हैं।

सदन में घेरेंगे

उन्होंने कहा कि लोगों ने हमें विधानसभा में भेजा है तो वे चाहते हैं कि उनकी समस्याओं पर सदन में अच्छी बात हो पर यह सरकार इन मुद्दों पर बात नहीं करना चाहती। भजनलाल सरकार ने दो साल में प्रदेश का कुछ भी काम नहीं किया इसलिए हम सदन में सरकार को घेरेंगे।