Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पीएम ई-बस योजना के तहत बिहार के 6 जिलों में 62.83 करोड़ से बनेंगे आधुनिक ई-बस डिपो

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

परिवहन मंत्रीश्रवण कुमार का ऐलान, 6 जिलों में बनेंगे आधुनिक ई-बस डिपो*

पीएम ई-बस योजना के तहत निर्माण 

पटना, बिहार में इलेक्ट्रिक बस सेवा को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने छह प्रमुख शहरों में आधुनिक बस डिपो के निर्माण का फैसला लिया है। परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर और पूर्णिया में कुल 62 करोड़ 83 लाख रुपये की लागत से सरकारी डिपो बनाए जाएंगे। यह कार्य प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत किया जा रहा है। डीपो का निर्माण भवन निर्माण विभाग द्वारा होगा। इनके बनने से ई बसों का संचालन, रखरखाव और चार्जिंग सुविधा में काफी सुधार होगा। साथ ही ड्राइवर-कंडक्टरों को बेहतर आराम की व्यवस्था मिलेगी।  

डिपो में उपलब्ध होंगी ये आधुनिक सुविधाएं
प्रति डिपो में प्रशासनिक भवन, कार्यशाला, बस धुलाई रैंप, एक साथ कई बसों की पार्किंग क्षमता, चार्जिंग स्टेशन के अलावा, पावर बैकअप मौजूद होगा। इसके अलावा सार्वजनिक शौचालय, लगभग 2 मीटर ऊंची सीमा दीवार व फीडिंग रूम भी होगा।

जिलेवार अतिरिक्त सुविधाएं
* मुजफ्फरपुर- टर्मिनल सह सार्वजनिक प्रतीक्षालय क्षेत्र, शेड, सड़क, पेवर ब्लॉक, दुकान, एलिवेटेड प्लेटफॉर्म व गार्ड रूम  
* गया- सड़क, पेवर ब्लॉक, एलिवेटेड प्लेटफॉर्म, दुकान, टर्मिनल व ई-बस चार्जिंग स्टेशन
* भागलपुर- पेवर ब्लॉक, सड़क, दुकान, एलिवेटेड प्लेटफॉर्म, सीमा दीवार, गार्ड रूम, टर्मिनल और ई-बस स्टेशन पर शेड
* पूर्णिया- टर्मिनल सह सार्वजनिक प्रतीक्षालय क्षेत्र, शेड, पेवर ब्लॉक, दुकान, एलिवेटेड प्लेटफॉर्म  
* दरभंगा- शेड, पेवर ब्लॉक, दुकान, एलिवेटेड प्लेटफॉर्म, गार्ड रूम, सीमा दीवार  

 परिवहन मंत्री ने कहा कि ये आधुनिक डिपो इलेक्ट्रिक बसों के सुरक्षित संचालन, बेहतर रखरखाव, यात्रियों की सुविधा और चालक कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कदम हैं। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ही सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।