Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पीएम मोदी का किर्गिस्तान दौरा: SCO शिखर सम्मेलन से पहले कई अहम मुलाकातें

नेशनल डेस्क, श्वेता प्रिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों मध्य एशिया के दौरे पर हैं। उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करने के बाद पीएम मोदी 31 अगस्त को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचे, जहां वे 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। यह दौरा 29 अगस्त से 1 सितंबर तक निर्धारित है। 

ईरान के राष्ट्रपति से मुलाकात

आज पीएम मोदी ने SCO सम्मेलन से इतर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से द्विपक्षीय मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-ईरान संबंधों के साथ-साथ पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। पीएम मोदी ने तनाव को बातचीत और कूटनीति के जरिए सुलझाने पर जोर दिया। 

किर्गिस्तान के राष्ट्रपति से भी बातचीत

पीएम मोदी ने किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सदिर जापारोव से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-किर्गिस्तान रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की। आर्थिक और व्यापारिक सहयोग बढ़ाने के साथ-साथ छात्रों के आदान-प्रदान और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। 

आर्मेनिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात

इससे पहले पीएम मोदी ने आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिन्यान से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच रक्षा, फार्मा, विज्ञान एवं तकनीक, शिक्षा और संस्कृति समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बातचीत हुई। पश्चिम एशिया समेत क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार साझा किए गए। 

कल SCO सम्मेलन को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री मोदी 1 सितंबर को SCO शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सरकार के अनुसार, भारत सम्मेलन में सुरक्षा, कनेक्टिविटी और अवसर को प्रमुख प्राथमिकताओं के रूप में सामने रखेगा। पीएम मोदी SCO देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय मुलाकातें भी कर रहे हैं।